करियर के पीक पर इंडस्ट्री छोड़ी, पत्नी से डिवोर्स फिर वापसी,HONEY SINGH

करियर के पीक पर इंडस्ट्री छोड़ी, पत्नी से डिवोर्स फिर वापसी

written by – Jyoti kumari

हनी की लाइफ में सफलता और विवाद साथ-साथ चलते हैं। कमबैक के बाद उनका नया गाना ‘मेनियक’ सुर्खियों के साथ विवादों में भी है। उनके ऊपर नेटफ्लिक्स के लिए बनी डॉक्यूमेंट्री ‘यो यो हनी सिंह: फेमस’ को IIFA 2025 में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का खिताब भी मिला है।

छोटी सी जगह से निकलकर देश-दुनिया में छाने वाले हनी ने सफलता का गजब स्वाद चखा। फिर करियर के पीक पर सब छोड़-छाड़ कर एक कमरे में सिमट गए। करियर का ग्राफ जब ऊपर उठ रहा था, तब वो खुद को बहुत कुछ मानने लगे थे।

हिरदेश सिंह उनका मूल नाम है। उन्हें उनकी मां प्यार से हनी कहती थीं, जो बाद में उनकी पहचान बन गई। हनी ने म्यूजिक की दुनिया में आने के बाद अपने नाम के आगे यो-यो लगाया, जो वह स्लैंग में अपने अमेरिकी-अफ्रीकी दोस्तों से सीखा था। सिंगर लाहौरी पंजाबी हैं।

हनी का बचपन दिल्ली की करमपुरा की रिफ्यूजी कॉलोनी में बीता। उनकी मां भूपिंदर कौर शुरू से ही बहुत स्पिरिचुअल रहीं। उनके घर में भक्ति कीर्तन का माहौल रहता था। इसका असर हनी पर भी रहा। वो स्कूल में पढ़ाई के अलावा तबला बजाते थे। सिख फैमिली से आते थे, इस वजह से वो केश भी रखते थे।

“मैंने जीवन के 24 साल एक ऐसे घर में बिताए, जहां कोई खिड़की नहीं थी। लेकिन फिर भी मैं सपने देखता था।” ये शब्द हनी सिंह के हैं। सिंगर आज अपना 42वां बर्थडे मना रहे हैं। उनके पास देश के सबसे बड़े रैपर होने के साथ-साथ सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल आर्टिस्ट का भी टैग है। हनी वो कलाकार हैं, जिनके गाने एक दशक से ज्यादा समय से हर शादी और क्लब में बजते हैं।

म्यूजिक की दुनिया में अपनी मां की वजह से आगे बढ़े। घर में मां ही उनके म्यूजिक को बढ़ावा देती थीं। दरअसल, हनी की मां सिंगर बनना चाहती थीं लेकिन उनके पिता ने उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी। जब हनी ने म्यूजिक बनाने की इच्छा जाहिर की तो पति की नाराजगी के बाद भी भूपिंदर कौर बेटे के सपने को सींचती रहीं। हनी की डॉक्यूमेंट्री में वो कहती हैं कि बेटे के जरिए वो अपना सपना जी रही थीं।

“ब्राउन रंग” हनी सिंह का पहला सोलो गाना था। बतौर रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट करियर शुरू करने वाले हनी इस गाने से पहले म्यूजिक डायरेक्टर ही थे। इस गाने को हनी सिंह ने दिलजीत दोसांझ के लिए लिखा था। दोनों ने साथ में पहले भी काम किया था। हनी चाहते थे कि दिलजीत इसे गाएं। लेकिन गाने में बहुत अंग्रेजी होने की वजह से दिलजीत ने इसे गाने से मना कर दिया। फिर हनी इस गाने के एक दूसरे आर्टिस्ट के पास ले गए, उन्हें वहां से भी इनकार सुनने को मिला। दो साल तक गाना ऐसे ही पड़ा रहा, फिर उन्होंने तय किया कि वो “ब्राउन रंग” गाएंगे।

ये गाना साल 2011 में रिलीज हुआ था। ये हनी सिंह के एलबम ‘इंटरनेशनल विलेजर’ का पार्ट था। गाने का वीडियो 2012 के फरवरी में रिलीज किया गया था। उस साल ये यूट्यूब का सबसे अधिक ट्रेडिंग वीडियो बना। एशिया में म्यूजिक चार्ट में नंबर वन गाना रहा। इस गाने से हनी सिंह को वो पहचान मिली जो वो सालों से बनाने की कोशिश कर रहे थे।

जीवन में सफलता और नशा साथ चल रहा था।

2012 वो साल था, जब हनी सिंह की जिंदगी में दौलत, शोहरत के साथ नशे की एंट्री हुई। उन्होंने शराब के साथ-साथ अलग-अलग तरह के नशे को आजमाना शुरू कर दिया था। वो इन सब में इतना खो गए थे कि पत्नी और मां-बाप सबको भूल गए। उनकी लाइफ में दूसरी औरतों की एंट्री होने लगी थी। उनका ऐसा कहना है कि उनके अंदर शैतानी ताकतें आ गई थीं, जो उनसे ये सब करवा रही थीं। हनी ने सैटनिक पावर के ऊपर ‘वीड पिला दे सजना’ नाम से एक पूरा वीडियो डेडिकेट किया था।

एक इंटरव्यू में हनी बिना नाम लिए बताते हैं कि इंडस्ट्री के कुछ बड़े नाम थे, जिन्होंने उन्हें ये सब करने के लिए उकसाया। उसके बाद वो पीने लगे। शुरुआत में चार-पांच गांजा रोल से भी उनका कुछ नहीं होता था। फिर धीरे-धीरे उन्हें लत लग गई और उन्हें गांजा बनाने के लिए एक लड़के को नौकरी पर रख लिया था।

पत्नी ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप।

हनी सिंह ने करमपुरा की लड़की शालिनी तलवार से 23 जनवरी 2013 को शादी की थी। शालिनी उनके कॉलेज का प्यार थीं, जिनसे वो ट्यूशन के दौरान मिले थे। 2023 में शालिनी ने हनी सिंह, उनके पिता, मां और बहन पर कई संगीन आरोप लगाते हुए दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में केस दर्ज कराया था। उन्होंने कहा था कि 10 सालों से वो शादी में घरेलू हिंसा झेल रही थीं। सिंगर के कई सारी लड़कियों से अवैध संबंध थे और जब वो पूछतीं तो वो उन्हें मारते थे।

यही नहीं, शालिनी ने हनी सिंह के पिता पर नशे में गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया था। मां भूपिंदर कौर और बहन गुड़िया पर भी दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। बाद में दोनों के बीच सेटलमेंट हुआ। लेकिन जब ये मामला सामने आया था, उस वक्त सिंगर ने इसे मानने से इनकार किया था।

बाद में कई इंटरव्यू में वो ये कहते सुने गए कि सेपरेशन के बाद से उनकी सेहत में सुधार हुआ है।

बहुत सारा जबरदस्त काम।

कमबैक को लेकर अक्सर हनी सिंह चर्चा में रहे हैं। उनके प्रतिद्वंद्वी रैपर्स ने उनके कमबैक पर गाने तक बनाए हैं। फिर भी, हनी अपनी डॉक्यूमेंट्री और एलबम, “ग्लोरी” से फिर से चर्चा में है। इस एल्बम में दस गाने हैं, जिसमें से एक गाना मिलेनियर है, जो हाल ही में रिलीज़ हुआ है। उन्हें लगातार दावा किया जाता है कि अगले दो या तीन साल में कुछ ऐसा करके दिखाएंगे कि दुनिया हिल जाएगी। हनी ने फरवरी में अपना मिलियनेयर टूर शुरू किया, जो दस शहरों में देश भर में होगा। इसके अलावा, हनी पांच बेटियों का सपना देखती है। वह चाहते हैं कि उनकी पांच बेटियां उनकी संगीत प्रतिभा को बढ़ा दें।

One thought on “करियर के पीक पर इंडस्ट्री छोड़ी, पत्नी से डिवोर्स फिर वापसी,HONEY SINGH

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *