फरीदा जलाल बेहतरीन अभिनेत्री

फरीदा जलाल बेहतरीन अभिनेत्री
फरीदा जलाल एक भारतीय अभिनेत्री हैं और पिछले पांच दशक से भारतीय सिनेमा में काम कर रही हैं। फरीदा ने 200 से अधिक फिल्मों में अभिनय करके हर किसी को अपने अभिनय का लोहा मनवाया है।
फरीदा जलाल ने हिंदी सिनेमा में एक लंबी अवधि का योगदान दिया है। उन्होंने राजेश खन्ना से लेकर शाहरुख खान तक कई महान अभिनेताओं के साथ काम किया है। उन्होंने टैलेंट हंट पुरस्कार जीतने के बाद फिल्म करियर की शुरुआत की। राजेश खन्ना भी इस प्रतियोगिता में विजेता थे। फरीदा ने अपनी पहली फिल्म तक़दीर थी। रीसेंट इंटरव्यू में फरीदा जलाल ने बताया कि राजेश खन्ना से काम करने का उनका अनुभव अच्छा नहीं था। राजेश खन्ना घमंडी थे और दोनों के बीच बहस भी हो जाया करती थी।
वह हिंदी, तेलुगू और तमिल में भी फिल्मों में काम करती हैं। उनका बेहतरीन अभिनय फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित हुआ है। पृष्ठभूमि: फरीदा जलाल 14 मार्च 1949 को नई दिल्ली में पैदा हुई थीं। 1978 में, फरीदा ने कर्नाटक के तबरेज़ बर्मावर से शादी की। 2003 में उनकी मौत हो गई।
दोनों का एक बेटा है, यासीन, जो फिल्मों से बहुत ज्यादा रुचि नहीं रखते। करियर: फरीदा ने 1967 में रिलीज हुई फिल्म तक़दीर से अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई प्रमुख और सहायक भूमिकाएं निभाई हैं। वह पारस (1971), हेन्ना (1991) और दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995) के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने सतरंगी ससुराल, बालिका वधु और ये जिंदगी है जैसे कई टीवी शो में भी अभिनय किया है। अभी भी अपने फिल्मी करियर में कार्य कर रही हैं, वह एक बहुत ही बेहतरीन कलाकार हैं।
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म संजय लीला भंसाली द्वारा निर्मित फिल्म हीरामंडी में उन्होंने काम किया है। फरीदा जलाल ने बताया कि संजय लीला भंसाली ने उनसे एक हाथ में वाइन का गिलास और दूसरे हाथ में सिगरेट रखने को कहा। फरीदा ने कहा कि उन्होंने ऐसा कभी नहीं किया था, इसलिए वह असहज थीं। वह थक गईं और भंसाली को बताया कि नहीं कर पाएंगी। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ बहुत लोकप्रिय हुई। OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 2024 में लॉन्च हुई थी।