बलूच आर्मी ने पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक किया: 30 सैनिक मारे, 214 यात्री बंधक; सरकार को अल्टीमेटम…

written by – Jyoti kumari

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने मंगलवार को पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस पर हमला कर उसे हाईजैक कर लिया। BLA ने एक बयान जारी कर कहा कि 30 पाकिस्तानी सैनिकों की हत्या कर दी गई है और 214 यात्रियों को कैद कर लिया गया है।

बंधकों को बलूच उग्रवादियों ने युद्धबंदी कहा है। BLA ने अपने लड़ाकों को रिहा करने के बदले इन कैदियों को रिहा करने के लिए सरकार को 48 घंटे का समय दिया है। BLA का कहना है कि यह निर्णय बदला नहीं जाएगा।

सुबह 9 बजे क्वेटा से पेशावर जाफर एक्सप्रेस चली। 1.30 बजे सिबी पहुंचा। बलूचिस्तान के बोलान जिले के माशकाफ क्षेत्र में इससे पहले ही दोपहर करीब एक बजे हमला हुआ था। रात 10 बजे 8 घंटे बाद भी ट्रेन BLA के लड़ाकों के पास है।

पहाड़ी इलाके का फायदा उठाकर BLA ने किया अटैक

इस हमले को बोलान के माशकाफ में गुडालार और पीरू कुनरी में बलूच लिबरेशन आर्मी ने अंजाम दिया है। ट्रेन को धीमी स्पीड पर चलाना पड़ता है क्योंकि यह पहाड़ी क्षेत्र है। BLA ने इसका फायदा उठाया और ट्रेन पर हमला कर दिया।

बलूच आर्मी ने पहले टनल नंबर-8 में माशकाफ में रेलवे ट्रैक को उड़ाया। इसके परिणामस्वरूप जाफर एक्सप्रेस डिरेल हो गया। BLA ने फिर से हमला किया। ट्रेन चालक भी फायरिंग में घायल हुआ।

सेना, पुलिस और ISI के कर्मचारी इस ट्रेन में सफर कर रहे थे। सभी लोग पंजाब जा रहे थे। BLA ने उन पर हमला किया, लेकिन BLA ने ट्रेन पर कब्जा कर लिया। इस दौरान ग्यारह पुलिसकर्मी मारे गए।

घटना की जानकारी मिलने पर पाकिस्तान आर्मी ने BLA पर जमीनी फायरिंग की और हवा से बम भी बरसाए।
पाकिस्तानी सेना ने सैनिकों को ट्रेन से रवाना किया

इसके बाद पाकिस्तान आर्मी ने तुरंत इस इलाके की ओर एक ट्रेन रवाना की, जिसमें मदद के लिए सैनिकों को भी भेजा गया है। पाकिस्तान के मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा कि हम ऐसे जानवरों से कोई समझौता नहीं करेंगे, जिन्होंने बेकसूर यात्रियों पर गोलीबारी की।

BLA ने बयान जारी किया, कहा- हमने पटरियां उड़ा दीं

BLA ने एक बयान में कहा कि हमारे लड़ाकों ने माशकाफ, धादर और बोलान में इस ऑपरेशन को योजनाबद्ध किया था। हमने रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया, जिसके परिणामस्वरूप जाफर एक्सप्रेस रुक गया। हमारे लड़ाकों ने फिर इस ट्रेन पर कब्जा कर लिया और सभी लोगों को कैद कर लिया।

बंधकों में पाकिस्तानी सेना, पुलिस, एंटी-टेररिज्म फोर्स (ATF) और इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के एक्टिव ड्यूटी कर्मचारी शामिल हैं, जो पंजाब जा रहे थे। हमने महिलाओं, बच्चों और बलूच यात्रियों को छोड़ दिया है और सिर्फ पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के कर्मियों को बंधक बनाया गया है।

इस ऑपरेशन का नेतृत्व BLA की फिदायीन यूनिट और मजीद ब्रिगेड कर रही है, जिन्हें फतेह स्क्वाड, STOS और जिराब इंटेलिजेंस विंग का समर्थन प्राप्त है। अगर हमारे खिलाफ कोई मिलिट्री ऑपरेशन करने की कोशिश की गई तो हम सभी बंधकों को मार देंगे। इस कत्ल-ए-आम की जिम्मेदारी पाकिस्तानी सेना की होगी।

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी क्या है

बलूचिस्तान में कई लोगों का मानना है कि भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद वे एक आजाद देश के तौर पर रहना चाहते थे। लेकिन बिना उनकी मर्जी से उन्हें पाकिस्तान में शामिल कर दिया गया था। ऐसा न होने के कारण बलूचिस्तान में सेना और लोगों का संघर्ष आज भी जारी है।

पाकिस्तान के सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी

पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को अशांत बलूचिस्तान प्रांत में संदिग्ध बलूच आतंकवादियों द्वारा ट्रेन में बंधक बनाए गए 104 यात्रियों को छुड़ा लिया और इस दौरान 16 आतंकवादियों को मार गिराया है। अन्य यात्रियों को भी मुक्त कराने का अभियान जारी है।….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *