सनी लियॉन पूजा पाठ और चैरिटी 13 May

सनी लियॉन पूजा पाठ और चैरिटी
Spread the love

सनी लियॉन पूजा पाठ और चैरिटी 13 May

सनी लियॉन नाम सुनते ही दिल की धड़कन तेज हो गई होगी। जी हाँ, आज उनका जन्मदिन है, जन्मदिन (13 मई) की हार्दिक शुभकामनाएं। आज सनी के एक नए रूप से परिचित होते हैं।

बॉलीवुड की मोस्ट गॉर्जियस डीवा सनी लियोनी 13 मई को अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। वह फिल्मों और डांस नंबर के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं।

सनी लियॉन
सनी लियॉन

ऐसे तो लोग उन्हें एक पोर्न स्टार के रूप में जानते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि उन्हें पूजा पाठ में काफी रुचि है? साथ ही वे काफी सोशल वर्क भी करती हैं। बहुत कम ही लोग हैं जिन्हें इसकी जानकारी है। क्यों न आज उनके जन्मदिन के मौके पर उन्हें और करीब से जानते हैं।

हर भारतीय माता-पिता को लेनी चाहिए सीख

विदेशी होते हुए भी सनी लियोनी बच्चों को सिखा रही हैं पूजा पाठ, कहती हैं,
पेरेंट्स को प्रारंभ से ही बच्चों को त्योहारों और अनुष्ठानों में हिस्सा लेने की आदत डालनी चाहिए। यह बच्चों को करुणा, सचाई और सेल्फ डिसिप्लिन से परिचित कराने का व्यावहारिक तरीका है। साथ ही यह भी बताया कि बच्चों की धार्मिक शिक्षा के प्रति दिलचस्पी कैसे बढ़ाएं।

इंडो कैनेडियन एक्ट्रेस सनी लियोनी को अपनी बेबाकी के लिए खूब जाना जाता है। वह कभी भी अपनी मन की बात कहने से कतराती नहीं हैं। एक बोल्ड एक्ट्रेस होने के साथ सनी लियोनी तीन बच्चों की माँ भी हैं। कहने को एक्ट्रेस और उनके पति डेनियल वेबर विदेशी हैं, लेकिन बच्चों को उन्होंने पूरे भारतीय संस्कार और रीति-रिवाज सिखाए हैं।

सनी लियॉन
सनी लियॉन

इंस्टाग्राम पर उनका पूरे परिवार के साथ पूजा पाठ करते हुए एक वीडियो कुछ दिन पहले नजर आया था। इसमें वे अपने बच्चों को मंत्रों को दोहराने के लिए कह रही थीं। यह पल वास्तव में दिल को छू लेने वाला था। बच्चों में बचपन से ही अगर पूजा पाठ के प्रति रुचि बढ़ा दी जाए, तो वे आगे चलकर अच्छे इंसान ही बनते हैं। यहां यह भी बताया गया कि आप अपने बच्चों को भारतीय संस्कृति और पूजा पाठ से कैसे जोड़ सकते हैं।

पूजा पाठ का मतलब सिर्फ त्योहार से ही नहीं होता। पेरेंट्स को इसे बच्चों के डेली रूटीन का हिस्सा भी बनाना चाहिए। बच्चों को सुबह शाम मंदिर में दिया जलाने के लिए कहें और कुछ न कुछ वैदिक मंत्र भी जरूर सिखाएं। रोज ऐसा करने से थोड़ा ही सही, लेकिन पूजा पाठ उनके डेली के रूटीन में शामिल हो जाएगा।

चैरिटी

जब केरल के लोग बाढ़ त्रासदी से जूझ रहे थे (2018), तब भी उन्होंने केरल के लोगों के लिए दान दिया था।

बॉलीवुड सितारे फिल्मों के अलावा सामाजिक काम करने की वजह से भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। अभिनेत्री सनी लियोनी ने कैंसर से पीड़ित लोगों की भी मदद की।

टाटा मेमोरियल अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए सालाना चैरिटी गाला आयोजन में शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैंसर की वजह से उन्होंने अपनी जिंदगी और घर के एक महत्वपूर्ण सदस्य को भी खो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता कैंसर से पीड़ित थे।

सनी लियॉन पूजा पाठ और चैरिटी
सनी लियॉन पूजा पाठ और चैरिटी

मैंने अपने पिता को कैंसर की वजह से खोया है, इसलिए ये प्रयास मेरे दिल के बहुत करीब है। कैंसर से लड़ने की इस पहल में जरूर हिस्सा बनना चाहूंगी। अगर मैं एक भी इंसान के लिए जागरूकता और पैसा इकट्ठा करने में कामयाब रही, तो ये कैंसर के खिलाफ जंग में एक छोटी सी जीत साबित होगी।

लियोनी ने आगे कहा- मैं अपने अनुभवों के द्वारा लोगों को कैंसर के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरित करने की कोशिश जरूर करूंगी। एडल्ट एक्ट्रेस रह चुकी सनी अब काफी साल से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। जिस्म 2, रागिनी एमएमएस 2, और जैकपॉट जैसी शुरुआती फिल्मों के अभिनय करने के साथ वह कई आइटम सॉन्ग्स में भी नजर आई हैं।

सनी लियोनी का हिट करियर

बाद में उन्होंने ‘जैकपॉट’ (2013), ‘रागिनी एमएमएस 2’ (2014), ‘एक पहेली लीला’ (2015), ‘कुछ-कुछ लोचा है’ (2015), ‘मस्तीजादे’ (2016) और ‘वन नाइट स्टैंड’ (2016) जैसी कई फिल्मों में काम किया है। वे टीवी शो ‘स्पिल्ट्सविला’ के सातवें और आठवें सीजन को भी होस्ट कर चुकी हैं। बता दें कि सनी लियोनी ने डेनियल वेबर से शादी की है। इस कपल के तीन बच्चे हैं, जिसमें एक बेटी को गोद लिया है और दो बेटे सरोगेसी से हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *