अरशद वारसी 19 April

अरशद ने कहा,"फिल्म इंडस्ट्री में कमतर समझा जाता है।"
Spread the love

अरशद वारसी 19 April

कभी स्टेज पर डांस करता हुआ एक नौजवान…
तो कभी सिल्वर स्क्रीन पर ‘सर्किट’ बनकर सबको हँसाता एक जबरदस्त कलाकार।
कभी संघर्ष की गलियों से गुजरता एक आम लड़का…
तो कभी कामयाबी की ऊंचाइयों पर झंडा गाड़ता हुआ सितारा।
वो अभिनेता, जिसने बिना किसी गॉडफादर के, सिर्फ टैलेंट और मेहनत के दम पर बॉलीवुड में अपनी खास जगह बनाई।

अरशद ने कहा,”फिल्म इंडस्ट्री में कमतर समझा जाता है।”

अरशद वारसी और जॉली एलएलबी 2
अरशद वारसी और जॉली एलएलबी 2

अरशद वारसी 19 April

‘जॉली एलएलबी’ जैसी फिल्मों में अरशद वारसी के शानदार अभिनय करने के बावजूद उन्हें मुख्यधारा का हीरो नहीं समझा गया। जब ‘जॉली एलएलबी 2’ में उन्हें हटाकर अक्षय कुमार को लिया गया, तब काफी विवाद हुआ। कई फैंस ने सोशल मीडिया पर जॉली एलएलबी 2 का विरोध किया और इसे ‘अन्याय’ बताया। अरशद वारसी ने इस पर बहुत संयमित प्रतिक्रिया दी लेकिन उनके करीबियों का कहना है कि उन्हें इस बात से गहरा धक्का लगा था।

आज 19 अप्रैल को अरशद वारसी का जन्मदिन है। 19 अप्रैल 1968 को जन्मे अरशद वारसी का बचपन आसान नहीं था। कम उम्र में ही उन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया और जीवन ने उन्हें बहुत जल्दी गंभीर बना दिया। डांसर से कोरियोग्राफर और फिर अभिनेता बनने का उनका सफर बेहद संघर्षपूर्ण रहा। 1996 में ‘तेरे मेरे सपने’ से उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की, लेकिन उन्हें असली पहचान मिली 2003 में ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ से, जहां ‘सर्किट’ का किरदार इतिहास बन गया। मगर जैसे-जैसे उनकी लोकप्रियता बढ़ी, वैसे-वैसे विवाद भी उनके जीवन में दस्तक देने लगे।

(SEBI) से जुड़ा विवाद

अरशद वारसी, SEBI और विवाद
अरशद वारसी, SEBI और विवाद

सबसे बड़ा और ताज़ा विवाद था 2023 में, जब भारत की सबसे बड़ी फाइनेंशियल रेग्युलेटरी संस्था SEBI ने अरशद वारसी के खिलाफ एक बड़ा एक्शन लिया। SEBI ने अरशद वारसी , उनकी पत्नी मारिया गोरेटी और कई अन्य लोगों पर ‘पंप एंड डंप स्कीम’ में शामिल होने का आरोप लगाया।

‘पंप एंड डंप स्कीम’ क्या होता है ?

पंप एंड डंप स्कीम से जुड़े विवाद
पंप एंड डंप स्कीम से जुड़े विवाद

इस स्कीम में होता ये है की स्टॉक मार्केट में किसी छोटे कंपनी के शेयर को सोशल मीडिया या यूट्यूब के ज़रिए फेक प्रमोशन देकर बढ़ा चढ़ा कर पेश किया जाता है। जब आम लोग इन शेयरों को खरीदते हैं, तब इनसाइडर्स अपने शेयर ऊँचे दामों पर बेच देते हैं और फिर शेयर का दाम गिर जाता है।

SEBI के अनुसार, अरशद वारसी और उनकी पत्नी ने भी ऐसे ही दो कंपनियों — Sadhna Broadcast और Sharpline Broadcast — के शेयरों में मुनाफा कमाया। SEBI की रिपोर्ट के मुताबिक अरशद वारसी ने ₹29.43 लाख का मुनाफा कमाया, जबकि मारिया ने ₹37.56 लाख का। हालांकि अरशद वारसी ने सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए कहा कि उन्हें खुद इन बातों की जानकारी नहीं थी और उन्होंने किसी की सलाह पर निवेश किया था। लेकिन इस विवाद ने उनके करियर पर एक गहरा दाग छोड़ दिया।

इस विवाद की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि इसमें यूट्यूब का भी इस्तेमाल हुआ। कुछ यूट्यूब चैनलों ने इन कंपनियों के बारे में झूठे दावे किए, और दर्शकों को यह भरोसा दिलाया गया कि ये कंपनियाँ जल्द ही बहुत बड़ा मुनाफा देंगी। SEBI ने इन यूट्यूब चैनलों की पहचान भी की और उन्हें बंद करवाया। अरशद वारसी जैसे पॉपुलर चेहरे का नाम सामने आने से लोगों में हैरानी और नाराज़गी दोनों देखने को मिली।

एक समय ऐसा भी आया जब अरशद वारसी के पास अच्छे रोल नहीं थे। उन्होंने खुद स्वीकारा कि थी की उन्हें पैसों की ज़रूरत थी और इसलिए उन्होंने कुछ ऐसे प्रोजेक्ट्स भी किए जिन्हें वे अपने करियर की ग़लती मानते हैं। टीवी और वेब सीरीज़ में काम करने के बावजूद उन्हें वो मुकाम नहीं मिला जो उनकी एक्टिंग डिज़र्व करती थी। कई लोग मानते हैं कि उनके विवादों की वजह से ही उन्हें काम मिलना कम हो गया।

अरशद वारसी और पत्नी मारिया गोरेटी के साथ
अरशद वारसी और पत्नी मारिया गोरेटी के साथ

अरशद वारसी और उनकी पत्नी मारिया गोरेटी की जोड़ी हमेशा एक आदर्श कपल मानी जाती रही है। लेकिन SEBI मामले के बाद उनकी निजी ज़िंदगी भी चर्चा में आ गई। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि दोनों के रिश्तों में खटास आ गई है। हालांकि दोनों ने कभी भी सार्वजनिक रूप से इस पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन यह साफ था कि विवादों ने उनकी निजी ज़िंदगी को भी प्रभावित किया।

अरशद वारसी की कहानी अब भी पूरी नहीं हुई है। आज जब वे 57 साल के हो चुके हैं, तो भी उनका जोश, उनकी एनर्जी और उनका टैलेंट बिल्कुल ताज़ा है।
वे वेब सीरीज़ में, फिल्मों में और रियलिटी शोज़ में काम करके अपने चाहने वालों से जुड़े रहते हैं। हाल ही में आई वेब सीरीज़ ‘असुर’ में उनकी गंभीर और गूढ़ एक्टिंग ने सभी को चौंका दिया। एक्टर के रूप में उनका दायरा सिर्फ कॉमेडी तक सीमित नहीं है — वो एक परफॉर्मर हैं जो हर रोल में जान डाल देते हैं।

आज उनके जन्मदिन पर हम यही प्रार्थना करते हैं कि अरशद वारसी हमेशा स्वस्थ, खुशहाल और ऊर्जावान रहें।

धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *