जानें होलिका की पूजा कैसे करें, पूजाविधि और आवश्यक सामग्री….

Spread the love
written by – Jyoti kumari

इस साल 13 मार्च, यानी गुरुवार की रात को होलिका दहन किया जाएगा। शुभ मुहूर्त गुरुवार रात 11:26 बजे से देर रात 12:30 बजे तक है। होली पूजन के लिए किन-किन वस्तुओं का होना आवश्यक है और होली की पूजाविधि के बारे में पूरी जानकारी आपको देते हैं।

होलिका दहन की पूजाविधि

होलिका दहन की पूजा करने के लिए सही स्थान और दिशा का पता लगाकर बैठें। पूजास्थल को गंगाजल से धो दें। पश्चिम या पूर्व की ओर मुख करके बैठ जाएं। गाय के गोबर से होलिका और प्रहलाद की प्रतिमा बनाकर थाली में रोली, फूल, मूंग, नारियल, अक्षत, साबुत हल्दी, बताशे, कच्चा सूत, फल, बताशे और कलश में पानी डालें। अब होलिका मइया की पूजा करें। पूजा सामग्री दें। साथ ही पांच अनाज भगवान नरसिंह और विष्णु का नाम लेकर अर्पित करें। फिर प्रह्लाद का नाम लेकर अनाज और फूल दें। इसके बाद एक कच्चा सूत लेकर सात होलिका की परिक्रमा करें और गुलाल डालकर जल अर्पित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *