जमशेदपुर :पुलिस वाहन जांच से भागते समय स्कूटी पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल

जमशेदपुर :पुलिस वाहन जांच से भागते समय स्कूटी पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल…
इन दिनों जमशेदपुर में पुलिस पर चेकिंग के नाम पर लोगों को परेशान करने का आरोप लगता है। हाल ही में मानगो में चेकिंग के दौरान दो युवा पुलिसकर्मी उलझ गए, जिसके बारे में एसएसपी और उपायुक्त से शिकायत की गई है। टेल्को में एक महिला पुलिस जांच से भागने के क्रम में स्कूटी पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को टाटा मोटर्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर थी। महिला बारीनगर से है। इस घटना के बाद बस्ती में भी रोष है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला अपने छोटे बेटे के साथ साकची की ओर जा रही थी। स्कूटी एक बालक चला रहा था। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। नाबालिग ने सूरज पेट्रोल पंप के पास पुलिस चेकिंग से बचने के लिए स्कूटी से नियंत्रण खो दिया और बीच सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हालाँकि, महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की और पूरे मामले का सीसीटीवी वीडियो भी देखा। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे वाहन चेकिंग करते समय पुलिस का सहयोग करें, चेकिंग देखते हुए पुलिस से डरकर न भागें और घर से वहान के साथ हेलमेट पहनकर निकलें।