मौसम की जानकारी

weather
Spread the love

मौसम की जानकारी

देश के नौ राज्यों में बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है। IMD के अनुसार, कुछ इलाकों में इस पूरे हफ्ते बारिश हो सकती है। IMD के मुताबिक, पश्चिमी विचोभ के कारण मौसम में बदलाव नज़र आ रहा है और मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विचोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बात करें उत्तर भारत के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। सकई मट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिमी विचोभ उत्तर हरियाणा और उत्तर पश्चिम UP के ऊपर 3.1 से 8.8 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। हरियाणा के ऊपर 1.5 किमी की ऊंचाई के ऊपर साइक्लॉनिक सर्कुलशन बना हुआ है और पूर्वी मध्य प्रदेश से विदर्भ तक एक ट्रफ एक्टिव है।

weather update
Jyoti kumari

सकई मट वेदर के अनुसार, आज असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर में गरज चमक के साथ बिजली गिरने तथा गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

अरुणाचल प्रदेश में अगले 6 दिनों तक तेज हवाएं और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हलके से मध्यम तक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है और हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है।

होली के बाद से मौसम के गर्म रहने की शुरुआत हुई है। IMD ने अपने ताज़ा अपडेट में कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। दार्जलिंग, सिकीम, तटीय गुजरात में हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। इसके अलावा, पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। बात करें झारखंड के मौसम की, तो बुधवार दोपहर के बाद मौसम में फिर से बदलाव हुआ, खासकर पालमू, गढ़वा, चतरा, लातेहार में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली और गरज हुई। मौसम विभाग के अनुसार, 20 से 21 मार्च को मौसम में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है। रांची सहित लगभग सभी राज्यों में तेज गति से हवाएं चल सकती हैं और बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

बात करें बिहार की, तो अचानक ही मौसम ने करवट बदल ली है। राज्य के कई जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। पटना में अगले सात दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। 20 मार्च को समस्तीपुर, वैशाली, नालंदा, खगड़िया और बेगूसराय में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है। 24 मार्च से मौसम धीरे-धीरे सामान्य होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें, खुले मैदान में जाने से बच्चे और वर्षा से बचने के लिए सावधानी बरतें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *